Local Alerts Ranchi

झारखंड के नए लोकायुक्त बने अमिताभ कुमार गुप्ता, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना | Amitabh Kumar Gupta Appointed as Jharkhand Lokayukta

झारखंड में प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया है। इस संबंध में गुरुवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। अब जल्द ही उन्हें राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
31 मई 1959 को जन्मे अमिताभ कुमार गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा साहिबगंज के संत जेवियर्स स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद हिंदू कॉलेज से स्नातक और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीजी व एलएलबी की डिग्री हासिल की।
उन्होंने 1997 में एकीकृत बिहार में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के रूप में न्यायिक सेवा शुरू की। राँची में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश (पशुपालन), पीआरडीए ट्रिब्यूनल के चेयरमैन और झारखंड सरकार में विधि सचिव जैसे अहम पदों पर भी उन्होंने सेवाएं दीं।
सितंबर 2013 में वे झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने और 30 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए। उनकी नियुक्ति को राज्य में जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने वाला अहम कदम माना जा रहा है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल