CityNews Local Alerts

झारखंड में Cold Wave का कहर – मैक्लुस्कीगंज 6°C, कई जिलों में Yellow Alert जारी

पूरे राज्य में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। शनिवार को मैक्लुस्कीगंज का तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे न्यूनतम स्तर है। कई जिलों में तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने राँची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राँची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है, जो रविवार तक घटकर 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। लगातार गिरते तापमान के बीच विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में ठंड और तीव्र हो सकती है। तेज हवाओं के कारण ठिठुरन और ज्यादा महसूस होगी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल