डूरंड कप 2026 के सफल आयोजन को लेकर राँची नगर निगम ने मोराबादी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। होटल पार्क प्राइम से टीआरआई और अंतु चौक तक सरकारी जमीन से अवैध बैरिकेडिंग, होर्डिंग, ठेला-खोमचा समेत अन्य अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान करीब छह अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त किया गया और एक निजी प्ले स्कूल द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।
नगर निगम ने खाली कराई गई जमीन को डूरंड कप के दौरान अस्थायी पार्किंग के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, ताकि स्टेडियम आने वाले दर्शकों को वाहन पार्क करने में सुविधा हो। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि डूरंड कप समाप्त होने तक पूरे मोराबादी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।

