राँची के डोरंडा स्थित संत जेवियर्स स्कूल परिसर में डोरंडा ओल्ड जेवियर्स (DOX) की ओर से 19वीं अंतर-विद्यालयीय सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्ष 2002 में शुरू हुई इस पहल में 31 विद्यालयों के 918 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 39 प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार की IAS अधिकारी नैन्सी सहाय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वह लोरेटो कॉन्वेंट, राँची की पूर्व छात्रा हैं।
DOX के अध्यक्ष आशीष बुधिया ने सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्रतियोगिता के समग्र विद्यालय परिणामों में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल ने प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) ने द्वितीय और संत माइकल्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

