Local Alerts Ranchi

दुर्गा पूजा पर राँची में बदला ट्रैफिक प्लान, मेन रोड में दोपहर 3:30 बजे के बाद चारपहिया वाहनों की नो एंट्री; 22 जगहों पर पार्किंग | Ranchi Traffic Plan Changed for Durga Puja, Four-Wheelers Restricted on Main Road After 3:30 PM; Parking at 22 Locations

राँची में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। बुधवार, 14 अक्टूबर से मेन रोड में दोपहर 3:30 बजे के बाद चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध अगले दिन तड़के 3 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहनों के परिचालन पर भी निर्धारित प्रतिबंध लागू रहेंगे।

ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 14 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से अगले दिन तड़के 3 बजे तक निजी वाहनों और अन्य निर्धारित श्रेणियों के वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।

22 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
पूजा पंडालों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में 22 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें सैनिक मार्केट, जीएल चर्च कॉम्प्लेक्स, जिला स्कूल, बालकृष्ण स्कूल परिसर, मिशन चौक, न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड, हरमू मैदान, बरियातू मैदान और शहीद मैदान समेत अन्य स्थल शामिल हैं।

इन मार्गों से जा सकेंगे वाहन
ट्रैफिक प्लान के अनुसार, कचहरी चौक से शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए सुजाता चौक की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट जाने वाले छोटे वाहन पहाड़ी मंदिर और किशोरीगंज चौक होते हुए हरमू चौक की ओर जा सकेंगे। कांके रोड से कचहरी चौक जाने वाले वाहनों के लिए जाकिर हुसैन पार्क और रेडियम रोड का मार्ग निर्धारित किया गया है।

लालपुर से कोकर जाने वाले वाहन सदर थाना मार्ग अथवा डंगराटोली-कांटाटोली होकर जा सकेंगे। वहीं, हरमू रोड से छोटी गाड़ियाँ अरगोड़ा चौक, कडरू, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए कांटाटोली जा सकेंगी।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल