CityNews Local Alerts

दुर्गा पूजा 2025: रांची प्रशासन की शांति समिति बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर हुआ मंथन

आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को रांची जिला प्रशासन ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की। समाहरणालय सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने की।

बैठक में पूजा समितियों, प्रशासनिक अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने साफ-सफाई, निर्बाध बिजली, जलापूर्ति, महिला आरक्षियों की तैनाती, बैरिकेडिंग, विसर्जन वाहनों की उपलब्धता और ट्रैफिक प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया। प्रमुख पंडालों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी, जबकि शहर में ट्रैफिक प्लान और पार्किंग जोन लागू किए जाएंगे।

प्रशासन ने पूजा समितियों को बिजली वायरिंग व फायर सेफ्टी की जांच, वॉलिंटियर्स की पहचान और डीजे/लाउडस्पीकर नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। सभी समुदायों ने सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल