केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजधानी राँची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास युवाओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया, नारे लगाए और नाच-गाकर अपनी जीत का जश्न मनाया। प्रदर्शनकारियों ने इसे छात्रों के लंबे संघर्ष और लगातार चले आंदोलन की बड़ी सफलता बताया। युवाओं का कहना था कि यह फैसला उनकी उठाई जा रही मांगों और शांतिपूर्ण आंदोलन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राँची में युवाओं का जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी | Youth Celebrate in Ranchi After Dharmendra Pradhan’s Resignation

