Local Alerts Ranchi

नागरमल मोदी सेवा सदन का 69वां स्थापना दिवस, राज्यपाल संतोष गंगवार बोले- मरीजों के साथ संवेदनशीलता और अच्छा व्यवहार भी इलाज का हिस्सा | Nagarmal Modi Seva Sadan Celebrates 69th Foundation Day, Governor Santosh Gangwar Emphasises Compassionate Patient Care

नागरमल मोदी सेवा सदन का 69वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों का इलाज करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मरीजों के साथ संवेदनशीलता, सम्मान और अच्छे व्यवहार से पेश आना भी इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1958 में एक छोटे मातृत्व गृह के रूप में शुरू हुआ सेवा सदन आज एक बड़े बहुविशेषता अस्पताल के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। करीब सात दशकों का यह सफर सेवा, मेहनत और लोगों के सहयोग से संभव हुआ है।

उन्होंने सेवा सदन के मूल मंत्र “कम खर्च, समुचित इलाज, सही व्यवहार” की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत देश की नींव है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में ऐसे अस्पतालों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम से पहले राज्यपाल ने अस्पताल के सामुदायिक डायलिसिस विभाग का निरीक्षण किया और मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सिंग और तकनीकी स्टाफ के कार्यों की भी सराहना की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल