Local Alerts Ranchi

बकरी बाजार में तमिलनाडु के वृहदेश्वर मंदिर की तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल | Grand Durga Puja Pandal Inspired by Tamil Nadu’s Brihadeeswara Temple in Bakri Bazar

बकरी बाजार में तमिलनाडु के वृहदेश्वर मंदिर की तर्ज पर बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल।

राँची के बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ का दुर्गा पूजा पंडाल इस वर्ष तमिलनाडु के प्रसिद्ध वृहदेश्वर मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। मंदिर की भव्य संरचना और आकर्षक शिल्पकला श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

पंडाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय मंदिर का अद्भुत अनुभव हो रहा है। बाँस, नारियल, फाइबर, लकड़ी और रस्सियों से की गई बारीक कलाकारी लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है। वहीं, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन कर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन नजर आ रहे हैं। पंडाल के बाहर स्थापित नंदी की प्रतिमा के साथ लोग तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं।

पूजा पंडाल के भ्रमण के बाद श्रद्धालु परिसर में लगे झूलों, फूड कोर्ट और मेले का आनंद उठा रहे हैं। भारतीय युवक संघ का यह पंडाल दुर्गापूजा के दौरान राँचीवासियों के लिए प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल