महालया पर दुर्गा बाड़ी में महिषासुरमर्दिनी नृत्य-नाटिका ने बांधा समां

राँची के ऐतिहासिक दुर्गा बाड़ी में महालया के अवसर पर महिषासुरमर्दिनी नृत्य-नाटिका और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय की कथा को जीवंत कर दिया। भक्ति, संगीत और नृत्य से सजे इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महालया के साथ ही राँची में दुर्गापूजा के उत्सव का माहौल और भी भक्तिमय हो गया।


