मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन को लोगों ने दी अंतिम जोहार।
उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम दर्शन के दौरान पूरा माहौल गमगीन नजर आया। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अंतिम विदाई दी।

