Local Alerts Ranchi

मोरहाबादी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, CM हेमन्त सोरेन ने दही-हांडी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ | ‘Jai Kanhaiya Lal Ki’ Echoes at Morabadi as CM Hemant Soren Inaugurates Dahi Handi Competition

मोरहाबादी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष।

राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही-हांडी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन और उनके उपदेश सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा एवं कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने दही-हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

 

इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल