Local Alerts Ranchi

राँची के कुसई कॉलोनी में सड़क हादसे में पुचका विक्रेता की मौत, शव रखकर सड़क जाम; ₹20 हजार की सहायता के बाद हटा प्रदर्शन | Puchka Vendor Killed in Ranchi’s Kusai Colony Road Accident, Locals Block Road; Protest Ends After ₹20,000 Assistance

राजधानी राँची के कुसई कॉलोनी में रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक पुचका विक्रेता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने पुचका विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। सोमवार दोपहर तक मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर डोरंडा से नामकुम जाने वाली सड़क को कुसई कॉलोनी के पास जाम कर दिया।

सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग मामले में कार्रवाई और मृतक के परिजनों को सहायता देने की माँग कर रहे थे।

इसके बाद सरकार की ओर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम हटाया। वहीं, मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल