Local Alerts Ranchi

राँची के कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में नहाने के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | Man Drowns While Bathing in Pond at Kokar Distillery Park in Ranchi, Police Work to Establish Identity

राँची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के डिस्टलरी पार्क में बने तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना के बाद काफी प्रयास कर उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू की। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह तालाब में किस परिस्थिति में पहुँचा था। मामले की जाँच जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल