Local Alerts Ranchi

राँची में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया ईद-ए-मिलादुन्नबी, जुलूस में उमड़ी भीड़ | Eid-e-Milad-un-Nabi Celebrated with Devotion and Enthusiasm in Ranchi, Grand Procession Held

राँची में अकीदत और उत्साह के साथ ईद-ए-मिलादुन्नबी मनाया गया।

पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ अदा कर अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई। इसके बाद शहर में निकाले गए जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

हाथों में झंडे-बैनर लिए लोग नात-ए-पाक पढ़ते हुए आगे बढ़े। मस्जिदों और मदरसों की आकर्षक सजावट ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।

जगह-जगह शरबत, हलवा और मिठाई की सबीलें लगाकर लोगों का स्वागत किया गया। ईद-ए-मिलादुन्नबी का यह आयोजन राँची की गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का खूबसूरत संदेश देता नजर आया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल