Local Alerts Ranchi

राँची में पब-बारों पर देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग मिले, कई अनियमितताएँ उजागर | Late-Night Police Crackdown on Ranchi Pubs and Bars, Minors Found, Multiple Violations Detected

राँची में गुरुवार देर रात पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न पब और बार में एक साथ सघन जाँच अभियान चलाया। यह कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में की गई। अभियान का उद्देश्य बढ़ते अपराध, नशाखोरी और नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाना था।

जाँच के दौरान कई पब और बार में गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। पुलिस को कुछ प्रतिष्ठानों में नाबालिग युवक-युवतियाँ मौजूद मिले। प्रारंभिक जाँच में यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर नाबालिगों की शराब और अन्य नशीले पदार्थों तक पहुँच थी, जिसे प्रशासन ने गंभीर नियम उल्लंघन माना है। संबंधित पब और बार संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अभियान के दौरान लाइसेंस, नवीकरण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जाँच की गई। कई प्रतिष्ठानों में कागजात अधूरे पाए गए, जबकि कुछ बार निर्धारित समय के बाद भी संचालित होते मिले। इसके अलावा कई स्थानों पर क्षमता से अधिक लोगों की मौजूदगी भी पाई गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन पब और बार के आसपास देर रात मारपीट, हंगामा, छेड़छाड़ और सड़क दुर्घटनाओं की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल