Local Alerts Ranchi

राँची में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, 10 सितंबर को भारी बारिश की संभावना; 12 सितंबर तक वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट | Monsoon to Intensify Again in Ranchi, Heavy Rain Likely on September 10; Yellow Alert for Thunderstorms and Strong Winds Till September 12

राँची में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, कुछ इलाकों में 60 एमएम तक बारिश दर्ज की गई।

अब मौसम विभाग ने 10 सितंबर को राँची में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 9 से 12 सितंबर तक तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।

लगातार बादल, बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी। राँची के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने का अनुमान है। यानी आने वाले कुछ दिन मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहाना रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मानसून ट्रफ सक्रिय है और मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल गया है। इन मौसमी परिस्थितियों का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है।
उनका कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों तक झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल