Local Alerts Ranchi

राँची में बच्चे की तलाश में SSP आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश, महिला हिरासत में | Ranchi Woman Attempts Self-Immolation Outside SSP Residence Over Missing Child, Taken Into Custody

राँची के मोरहाबादी स्थित एसएसपी आवास के बाहर रविवार को बजरा क्षेत्र की एक महिला अपने बच्चों के साथ आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि करीब एक साल पहले सदर अस्पताल से उसका बच्चा चोरी हो गया था। तब से वह अपने बच्चे की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

महिला का कहना है कि उसने बच्चे को खोजने के लिए काफी प्रयास किए और प्रशासन से भी मदद मांगी, लेकिन उसे अब तक कोई राहत नहीं मिली। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए लालपुर थाना प्रभारी ने महिला को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल