Local Alerts Ranchi

राँची में बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया | Heatwave Intensifies in Ranchi, Weather Department Issues Storm Alert

राजधानी राँची में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। गर्मी की स्थिति ऐसी हो गई है कि दिन के समय शहर की मुख्य सड़कों पर भी यातायात काफी कम नजर आ रहा है। लोग अब जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और अधिकतर लोग शाम के समय बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। विभाग ने 27 और 28 मई को राँची में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं 29 मई से तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए 27 से 30 मई तक आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, मंगलवार को डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल