CityNews Local Alerts

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेन छिनतई करने वाला आरोपी और जेवेलर गिरफ्तार, 30.08 ग्राम सोना बरामद

शहर में बढ़ रही चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में चुटिया थाना अंतर्गत निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के पास 11 सितंबर को एक महिला से बाइक सवार अपराधी ने सोने की चेन छीन ली थी।

पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) की देखरेख में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी मो. असरुद्दीन अंसारी को घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने रांची के विभिन्न इलाकों में 12-14 वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने जेवेलर पप्पु सोनार को भी गिरफ्तार किया, जो छिनतई का सोना खरीदता था। पुलिस ने पीड़िता की चेन सहित कुल 30.08 ग्राम सोना बरामद किया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल