CityNews Education Events Local Alerts

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ब्रिजफोर्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम, मीडिया–विद्यार्थियों के बीच संवाद ने बढ़ाया उत्साह

राष्ट्रीय प्रेस दिवस को लेकर आज ब्रिजफोर्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के मीडियाकर्मी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत परिचय एवं स्वागत संबोधन से हुई, इसके बाद अतिथियों को पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। परंपरानुसार दीप प्रज्ज्वलन के बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और मिश्रित गीतों ने सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य मुनीष दुबे और वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने मीडिया की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

सातवीं कक्षा के छात्र प्रत्युष मिश्रा ने बिरसा मुंडा के शौर्य पर आधारित कविता प्रस्तुत की, जिसे विशेष सराहना मिली। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों के बीच “क्या सोशल मीडिया ने पत्रकारिता को बेहतर बनाया है या इसकी विश्वसनीयता को कम किया है?” विषय पर वाद-विवाद एवं इंटरैक्शन सत्र भी आयोजित हुआ। उपहार देकर अतिथियों का सम्मान किया गया और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने कहा कि मीडिया समाज को दिशा देने वाली सशक्त शक्ति है। वहीं, प्राचार्य मुनीष दुबे ने कहा कि पत्रकारिता सत्य, साहस और सेवा की प्रेरणादायी यात्रा है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल