Local Alerts Ranchi

लगातार बारिश के बीच राँची नगर निगम का विशेष अभियान, 53 वार्डों में 1,200 सफाईकर्मी तैनात; जलजमाव से निपटने की तैयारी | Ranchi Municipal Corporation Launches Special Drain Cleaning Drive Across 53 Wards Amid Continuous Rain

लगातार हो रही बारिश के बीच राँची नगर निगम ने शहर में जलजमाव से निपटने के लिए अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। सभी 53 वार्डों में विशेष नाली सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 1,200 सफाईकर्मियों को लगाया गया।

इस दौरान शहर के करीब 45 प्रमुख स्थानों पर जाम नालियों की सफाई की गई। गाद और कचरा हटाने के लिए 4 जेसीबी और 2 सुपर सकर मशीनों की मदद ली गई।

स्टेशन रोड, अरगोड़ा, डिब्डीह, मकचुनटोली, तुपुदाना, एजी कॉलोनी, पीपी कंपाउंड, बड़ा घाघरा, सेवा सदन, बड़ा तालाब, बरियातू और खोरहाटोली समेत कई इलाकों में निगम की टीमें सक्रिय रहीं।

वहीं, पुरुलिया रोड, धुर्वा, गंगा नगर और बर्धमान कंपाउंड में नाली जाम की शिकायत मिलने पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने मौके पर पहुँचकर समस्या दूर की।

नगर निगम ने लोगों से नालियों में कचरा नहीं डालने की अपील की है।

यदि आपके इलाके में बारिश के बाद जलजमाव या नाली जाम की समस्या है तो नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 1800-570-1235 पर शिकायत की जा सकती है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल