CityNews Local Alerts

लातेहार में ACB की बड़ी Action – जिला परिषद के बड़ा बाबू ₹65,000 रिश्वत लेते Arrest

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिला परिषद के बड़ा बाबू संतोष सिंह को ₹65,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, लातेहार के संवेदक बबलू पांडेय ने पुल निर्माण कार्य पूरा कर लिया था, लेकिन भुगतान रोक दिया गया था। भुगतान के एवज में संतोष सिंह ने रिश्वत की मांग की थी। संवेदक की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाया और उन्हें उनके सरकारी क्वार्टर से पकड़ लिया। बाद में उनके आवास की तलाशी में कई दस्तावेज और लेन-देन से जुड़ी जानकारियां मिली हैं। इस कार्रवाई के बाद लातेहार जिला परिषद कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल