Local Alerts Ranchi

संताली भाषा से जुड़े मुद्दों को लेकर CM हेमन्त सोरेन से मिला झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल | Jharkhand Santal Students Union Meets CM Hemant Soren Over Issues Related to Santali Language

संताली भाषा से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिला प्रतिनिधिमंडल।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, राँची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संताली भाषा से संबंधित विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी मांगों एवं अपेक्षाओं को उनके समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके द्वारा उठाए गए विषयों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संताली भाषा से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक पहल की जाएगी।

मुलाकात के दौरान यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के, सचिव हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव संगम लता कुमारी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम, आनंद, गोपाल चन्द्र हांसदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा के संरक्षण, संवर्धन और उससे जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल