CityNews Local Alerts

सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप | Umesh Sahu’s Death Triggers Chaos at Ranchi Sadar Hospital as Family Alleges Negligence

राँची के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चुटिया निवासी मरीज उमेश साहू की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, उमेश साहू को डॉक्टर अभिषेक रंजन देख रहे थे और डॉक्टरों ने मरीज में ब्लड कैंसर की आशंका जताई थी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि सुबह तक उमेश की हालत सामान्य थी, लेकिन नर्स द्वारा तीन इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। परिवार का कहना है कि बुधवार रात में मरीज का बुखार बढ़ने के बावजूद रात 11 बजे तक वार्ड में थर्मामीटर उपलब्ध नहीं कराया गया और बार-बार अनुरोध के बावजूद कोई डॉक्टर देखने नहीं आया।

सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. बिमलेश सिंह ने बताया कि मरीज की हालत शुरू से गंभीर थी और ब्लड कैंसर (मायेलॉयड ल्यूकीमिया) जैसी बीमारियों में अचानक स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल