Local Alerts Ranchi

Ranchi: चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

राँची के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग (50) की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 11:45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी चल रही थी, तभी एक युवक बाइक से आया और बिरयानी मांगने लगा। विजय नाग ने बताया कि रेस्टोरेंट बंद हो चुका है, जिस पर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। इसी दौरान युवक ने पिस्टल निकालकर विजय नाग को छाती में गोली मार दी और फरार हो गया।

घायल विजय नाग को तत्काल रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कांके थाना प्रभारी, ग्रामीण एसपी और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक आरोपी का सुराग नहीं मिला है। हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल