Ranchi

गुड फ्राइडे पर राँची में ‘क्रूस मार्ग’ का आयोजन, श्रद्धा में डूबे हजारों लोग | Good Friday Observed in Ranchi with Way of the Cross

गुड फ्राइडे पर राँची में श्रद्धा और आस्था का संगम, लोयोला मैदान में हुआ क्रूस मार्ग का आयोजन।

राँची में पवित्र गुड फ्राइडे के अवसर पर ख्रीस्तीय समुदाय ने प्रभु येसु मसीह के बलिदान को गहरी श्रद्धा और आस्था के साथ स्मरण किया। दिनभर चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं हुईं और श्रद्धालुओं ने प्रभु के कष्ट, क्रूस पर मृत्यु और मानवता के उद्धार के संदेश को याद किया। इस दौरान पश्चाताप, क्षमा और जीवन में सुधार का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया।

लोयोला मैदान में आयोजित “क्रूस रास्ता” (Way of the Cross) कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 14 पड़ावों में प्रभु येसु मसीह के दुखभोग की घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें पिलातुस द्वारा सजा सुनाना, अपमान, क्रूस उठाना और अंततः क्रूस पर चढ़ाए जाने तक की घटनाएं शामिल थीं। इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक रूप से प्रभु के कष्टों को महसूस किया।

कार्यक्रम में आर्चबिशप विन्सेंट आइंड के नेतृत्व में मुख्य धर्म विधि संपन्न हुई, जिसमें विकर जनरल सहित लगभग 45 पादरी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में काथलिक सभा, महिला एवं युवा संगठनों का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी सचिव अजय जोसेफ टोप्पो, काथलिक सभा, राँची ने दी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन