Ranchi

पवित्र बृहस्पतिवार पर राँची में ‘अंतिम भोज’ की स्मृति, सेवा और प्रेम का संदेश | Maundy Thursday Observed in Ranchi with Faith & Humility

आज पवित्र बृहस्पतिवार के अवसर पर ख्रीस्तीय समुदाय ने प्रभु येसु ख्रीस्त के “अंतिम भोज” की स्मृति को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। इसी ऐतिहासिक घटना के साथ “पवित्र यूखरिस्ट” और पुरोहिताभिषेक की स्थापना मानी जाती है, जिसके तहत आज भी पुरोहित पवित्र मिस्सा के माध्यम से ईश्वर को अर्पण करते हैं।

ख्रीस्तीय परंपरा में इस दिन से “पास्कल त्रिदुम” यानी प्रभु येसु के अंतिम तीन दिनों की शुरुआत होती है, जो गुड फ्राइडे और ईस्टर तक जारी रहती है। मान्यता है कि प्रभु येसु ने मानवता के पापों के प्रायश्चित के लिए क्रूस पर बलिदान दिया और मृत्यु पर विजय प्राप्त कर पुनर्जीवित हुए।

इस अवसर पर प्रभु येसु द्वारा अपने चेलों के पैर धोने की परंपरा को भी दोहराया गया, जो सेवा, विनम्रता और प्रेम का प्रतीक है। इसी क्रम में राँची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप विन्सेंट आइंड ने राँची पारिश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों के पैर धोकर समाज को सेवा और समानता का संदेश दिया।

इस आयोजन के माध्यम से “अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम करो” का संदेश पुनः लोगों के बीच सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन