Ranchi

पांडु पुडिंग पिकनिक स्पॉट पर हादसा, राँची के युवक की मौत | Ranchi Youth Dies in Tragic Accident at Pandu Pudding Picnic Spot

तोरपा प्रखंड के प्रसिद्ध पांडु पुडिंग पिकनिक स्पॉट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में राँची के 32 वर्षीय युवक अजय कुमार वर्मा की मौत हो गई। अजय अपने सहकर्मियों के साथ पिकनिक मनाने आया था और नदी में नहाने के दौरान पानी के अंदर मौजूद चट्टान से उसका सिर व गर्दन टकरा गया। बेहोशी की हालत में साथियों ने उसे तत्काल तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अजय राँची के लालपुर का रहने वाला था। बताया जाता है कि लालपुर से 40–45 लोगों का समूह पिकनिक मनाने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसे डेंजर जोन में नहीं जाने की चेतावनी भी दी गई थी। अजय की जल्द ही शादी होने वाली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन