Ranchi

ब्लेयर अपार्टमेंट में व्यवसायी की संदिग्ध मौत | Businessman Dies After Falling from Blair Apartment Balcony in Ranchi

झारखंड की राजधानी रांची के ब्लेयर अपार्टमेंट में देर रात हुई घटना ने सबको चौंका दिया है। छठे तल्ले की बालकनी से गिरने पर व्यवसायी अनुराग सरावगी की मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे अपार्टमेंट परिसर को घेर कर जांच शुरू कर दी। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। इस दौरान सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी भी मौके पर मौजूद रहे और जांच प्रक्रिया की निगरानी की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि घटना से ठीक पहले अनुराग सरावगी किसी से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। हालांकि अब तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले को सभी पहलुओं से जांच रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व कॉल डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन