Ranchi

मोराबादी मैदान में चुनाव ड्यूटी वाहन चालक की संदिग्ध मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा | Driver on Election Duty Found Dead at Morabadi Ground, Protest Over Compensation

राँची नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच मोराबादी मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मतदान कर्मियों को ले जाने के लिए अधिग्रहित वाहनों में से एक के चालक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक सुबह काफी देर तक नहीं उठा। साथ आए लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर प्रशासन को सूचना दी गई।

घटना की खबर फैलते ही अन्य वाहन चालकों और उनके सहयोगियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, सुरक्षा व्यवस्था और बंदोबस्ती से जुड़े स्पष्ट प्रावधानों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही राँची के एसडीएम, एडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है, हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन