Ranchi

राँची के धुर्वा में युवक का शव फंदे से लटका मिला, हाल ही में हुई थी शादी | Young Man Found Hanging in Dhurwa Ranchi, Investigation Underway

राजधानी राँची के धुर्वा इलाके से एक युवक का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्मार्ट सिटी क्षेत्र स्थित एचईसी के बाइक शेड की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जब युवक का शव देखा तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह भारतीय सेना का जवान था और कुछ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।

घटनास्थल से एक बाइक और पानी की बोतल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और जांच जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन