Ranchi

राँची नगर निगम में नई पारी की शुरुआत, रोशनी खलखो ने ली मेयर पद की शपथ | New Leadership Begins in Ranchi Municipal Corporation, Roshni Khalkho Takes Oath as Mayor

राँची नगर निगम में नई नेतृत्व पारी की शुरुआत हो गई है। मेयर रोशनी खलखो समेत वार्ड पार्षदों को उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने शपथ दिलाई। इस मौके पर शहर के विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। महापौर ने कहा कि सफाई, जलनिकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

शपथ ग्रहण से पहले महापौर ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जेल पार्क में साफ-सफाई कर कार्य की शुरुआत की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राँची की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं, डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया भी जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन