Ranchi

रांची: करम पुल के पास कार ने बच्चे को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

शनिवार को हरमू विद्यानगर करम पुल से पहले एक कार ने सड़क पार कर रहे एक बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बच्चे को तुरंत सेवा सदन अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने करम पुल के पास सड़क जाम कर दिया और आरोपी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन