Ranchi

लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 के समापन पर हेमन्त सोरेन का बड़ा बयान: झारखंड बनेगा खिलाड़ियों की पहचान | CM Hemant Soren at Baldev Sahu Memorial T20 Final in Lohardaga

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां के युवाओं के रग-रग में खेल बसता है। लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी देश-दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व क्रिकेट में झारखंड का परचम लहराया गया है, वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम में भी राज्य की खिलाड़ियों का दबदबा गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार क्रिकेट और हॉकी के साथ-साथ तीरंदाजी, फुटबॉल और लॉन बॉल जैसे खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए बेहतर खेल नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड सिर्फ खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाएगा। इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी मौजूद रहे। समारोह में मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्री रामचंद्र सिंह, विधायक श्री भूषण बाड़ा, विधायक श्री नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक श्री राजेश कच्छप, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन