Ranchi

विष्णुगढ़ केस पर सियासत तेज, अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से की CBI जांच की मांग | Vishnugarh Case Sparks Political Row, Demand for CBI Probe

झारखंड में चर्चित विष्णुगढ़ मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप कर CBI जांच कराने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व पुनर्वास देने और राज्य महिला आयोग को सक्रिय करने की मांग की।

अंबा प्रसाद ने अपने पत्र में कहा कि विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 42/2026 में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ रहा है। उन्होंने हजारीबाग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों तक पहुंचने में विफलता प्रशासन की गंभीर नाकामी को दर्शाती है।

उन्होंने इस घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, हजारीबाग एसपी के तबादले, विभागीय कार्रवाई तथा संबंधित अधिकारियों के निलंबन की मांग की। राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन