Ranchi

सरहुल और रामनवमी जुलूस को लेकर JBVNL की गाइडलाइन जारी, बिजली रहेगी सुचारु | JBVNL Issues SOP for Sarhul & Ram Navami Processions

सरहुल और रामनवमी के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने विशेष दिशा-निर्देश (SOP) जारी किया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान सामान्य रूप से बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी, बल्कि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी।

जारी निर्देशों के अनुसार जुलूस में शामिल झंडों, डीजे और झांकियों की ऊँचाई 4 मीटर (लगभग 13 फीट) से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, बड़े वाहनों की छत पर लोगों को बैठने की अनुमति नहीं होगी और ऊँची चीजें लगाने पर भी रोक रहेगी। जुलूस के दौरान बिजली के तारों और उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

JBVNL ने आयोजकों और समितियों को पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स तैनात करने को कहा है, जो जुलूस के दौरान निगरानी रखें। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे बिजली के तारों या उपकरणों को छूने या उनसे किसी वस्तु को संपर्क कराने से बचें।
इसके अलावा, बिजली विभाग 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित करेगा और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। जुलूस मार्गों पर पहले से ही बिजली के पोल, तार और ट्रांसफॉर्मर की जांच व मरम्मत की जाएगी।

विभाग ने चेतावनी दी है कि जारी SOP का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि सरहुल और रामनवमी का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन