Ranchi

सिदो-कान्हू जयंती पर राँची में श्रद्धांजलि, CM हेमंत सोरेन ने किया नमन | Tribute Paid to Sido-Kanhu on Their Birth Anniversary in Ranchi

हूल विद्रोह के महानायक सिदो-कान्हू की जयंती पर आज हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन ने राँची के सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि रही है, जहां आदिवासी एवं मूलवासी समुदाय ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सदियों से संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व कर समाज को साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह दिन देश के इतिहास में अमिट है और आज भी लाखों लोग उनकी जयंती पर श्रद्धा से नमन करते हैं।

कार्यक्रम में राज्य के वीर सपूतों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। राँची में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन