Ranchi

हेमंत सोरेन से मिले पूर्व गुजरात सीएम शंकर सिंह वाघेला, दिशोम गुरु संग पुरानी तस्वीर भेंट | Shankersinh Vaghela Meets CM Hemant Soren, Presents Historic Photo with Shibu Soren

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राजनीतिक सौहार्द और पुराने संसदीय दिनों की यादें ताजा हुईं। श्री वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक विशेष और यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की, जो उस समय की है जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल में सांसद के रूप में साथ कार्यरत थे। इस तस्वीर को ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व का बताते हुए उन्होंने उस दौर की साझा राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अति विशिष्ट तस्वीर के लिए श्री वाघेला के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि झारखंड की राजनीतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण स्मृति है।

इस अवसर पर विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन