Ranchi

होली को लेकर राँची में फ्लैग मार्च, सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में सुरक्षा कड़ी | Flag March in Ranchi Ahead of Holi Under City SP Paras Rana

होली पर्व को लेकर राँची में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सिटी एसपी राँची, पारस राणा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। इस दौरान एसडीएम कुमार रजत, प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर, उपाधीक्षक के.वी. रमन, उपाधीक्षक प्रकाश सोय, संबंधित थाना प्रभारी और सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे।

अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू हुआ फ्लैग मार्च मेन रोड, कर्बला चौक और चर्च रोड तक पहुंचा। अधिकारियों ने आम लोगों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राँची पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन