Local Alerts Uncategorized

पलामू नक्सल अभियान में बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर

पलामू में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी मिली है। टीएसपीसी संगठन का सक्रिय सदस्य और 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया।

गौरतलब है कि 3 सितंबर की रात पलामू में इसी संगठन से जुड़े नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे। उस घटना में भी मुखदेव यादव की संलिप्तता रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस समय 10 लाख के इनामी टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू को निशाने पर रखते हुए एक बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम को लगाया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसी मुठभेड़ में मुखदेव यादव ढेर हो गया।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों की यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और संगठन से जुड़े अन्य बड़े नक्सलियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा या निष्प्रभावी कर दिया जाएगा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Uncategorized

भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी का मौका

भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी का ऐतिहासिक अवसर मिलने वाला है। केंद्रीय कैबिनेट ने भारत की ओर से
Uncategorized

देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

झारखंड के देवघर ज़िले की सरकारी स्कूल शिक्षिका श्वेता शर्मा ने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उन्हें उनके