Uncategorized

पारस राणा बने रांची के सिटी एसपी, राकेश सिंह को यातायात की जिम्मेदारी!!

पारस राणा बने रांची के सिटी एसपी, राकेश सिंह को यातायात की जिम्मेदारी!!

भा.पु.से. (2021 बैच) के अधिकारी श्री पारस राणा, जो अब तक चाईबासा में अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही श्री राणा को अपने कार्यों के अतिरिक्त समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-10, होटवार, रांची का प्रभार भी दिया गया है।

इसी क्रम में भा.पु.से. (2021 बैच) के ही अधिकारी श्री राकेश सिंह, जो अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, पलामू के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांची बनाया गया है। श्री सिंह को अपने कार्यों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवाएँ, रांची का भी दायित्व सौंपा गया है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Uncategorized

भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी का मौका

भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी का ऐतिहासिक अवसर मिलने वाला है। केंद्रीय कैबिनेट ने भारत की ओर से
Uncategorized

देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

झारखंड के देवघर ज़िले की सरकारी स्कूल शिक्षिका श्वेता शर्मा ने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उन्हें उनके