झारखंड विधानसभा परिसर में केंद्रीय सरना समिति, कांके के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सरहुल पूजा की 47वीं वर्ष पूर्व संध्या पर आयोजित झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 19 मार्च को कांके स्थित सरना मैदान में आयोजित होगा, जिसमें पारंपरिक नागपुरी संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। मुलाकात के दौरान समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, सचिव सूरज टोप्पो, संरक्षक सुमित टोप्पो सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप और सुरेश कुमार बैठा भी उपस्थित थे।