रोड पर सरपट दौड़ते ऐसे वाहन कितने सुरक्षित ?
राँची के सड़कों पर चलते हुए आपने निश्चित देखा होगा पुराने स्कूटर या मोटरसाइकिल के इंजन से तैयार किए गए मॉडिफाइड मालवाहक रिक्शे, जो भारी-भरकम सामान लादे तेज़ी से आपके बगल से गुजर जाते हैं। इन वाहनों पर न तो रजिस्ट्रेशन नंबर होता है और न ही किसी तरह की वैध पहचान। ये उन सड़कों पर भी नज़र आ जायेंगे जहाँ बैटरी रिक्शा या फिर मालवाहक टेम्पो का जाना मना है।
प्रश्न यह उठता है कि जब पुलिसकर्मी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सख़्त जांच करते हैं, तो फिर ये बिना नंबर वाले वाहन उन्हें क्यों नहीं दिखते? और अगर इन वाहनों से कोई दुर्घटना होगी तो ज़िम्मेदारी कौन लेगा ?

