Local Alerts Ranchi

Tragic News: Missing 2.5-Year-Old Boy Found Dead in River in Ranchi I दुःखद घटना: राँची में लापता ढाई साल के मासूम अरनव का नदी में मिला शव

दुःखद: राँची में लापता ढाई साल के मासूम का नदी में मिला शव, इलाके में शोक की लहर

राँची के डोरंडा स्थित छप्पन सेठ कुम्हारटोली में शुक्रवार शाम से लापता ढाई साल के मासूम अरनव का शव शनिवार सुबह नदी से बरामद किया गया। बच्चे का घर नदी के किनारे स्थित है। घर से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे उसका शव मिला। बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुट गई। शनिवार सुबह एनडीआरएफ ने नदी में सर्च अभियान चलाया, जिसमें बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस और हटिया डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल