CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन (17 सितंबर) रांची में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर हवन-अनुष्ठान के साथ कई सामाजिक व सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रांची के जवाहर नगर में नमो पार्क का शुभारंभ होगा। इस मौके पर रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू और रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 75-75 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्वच्छता दूत, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स, किसान, साहित्यकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, Vocal for Local दूत, खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक, कलाकार और शिक्षक शामिल रहेंगे।

इसके अलावा काजू बागान स्थित सांसद आवास परिसर में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसमें नि:शुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रांची लोकसभा क्षेत्र में 3000 सोलर लाइट और 25,000 जूट बैग का वितरण किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक परिवार को Family Protection Logbook उपलब्ध कराई जाएगी।

“करो योग, रहो निरोग” के संकल्प के साथ लोकसभा क्षेत्र में योगा मैट भी वितरित किए जाएंगे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Local Alerts

दुर्गा पूजा 2025: रांची प्रशासन की शांति समिति बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर हुआ मंथन

आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को रांची जिला प्रशासन ने केंद्रीय