हेमंत सोरेन अर्जुन मुंडा से मिले, मां सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे और दिवंगत सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हेमंत सोरेन अर्जुन मुंडा से मिलने पहुंचे जमशेदपुर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को नेमरा से सीधे जमशेदपुर पहुंचे। दोपहर करीब 2:45 बजे उनका हेलीकॉप्टर घोड़ाबांधा स्थित कनफुटा मैदान में उतरा। इसके बाद वे कल्पना सोरेन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे।

सायरा मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन अर्जुन मुंडा के आवास पर पहुंचे और दिवंगत सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने अर्जुन मुंडा और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार को ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की कामना की।

करीब एक घंटे तक अर्जुन मुंडा के आवास पर रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन करीब एक घंटे तक अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर रहे। परिवार से मुलाकात और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दोनों कनफुटा मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से राँची के लिए रवाना हो गए।
हेमंत सोरेन अर्जुन मुंडा से मुलाकात के दौरान परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सायरा मुंडा के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक का माहौल है।
#HemantSoren #ArjunMunda #KalpanaSoren #SairaMunda #JharkhandNews #JamshedpurNews #RanchiUpdates

