CityNews

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी: ED समन अवहेलना मामला | Jharkhand CM Hemant Soren Appears in Court in ED Summons Case

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन की अवहेलना से जुड़े प्रकरण में राँची सिविल कोर्ट स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए।
सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा भी अदालत में मौजूद रहे। हाल ही में हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें एमपी/एमएलए कोर्ट में बेल बांड जमा करने का निर्देश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोर्ट में हाजिरी दी और सात-सात हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड भरे।
इस मामले में अगली सुनवाई 12 दिसंबर को निर्धारित की गई है। कोर्ट ने व्यक्तिगत पेशी की अनिवार्यता हटाते हुए स्पष्ट किया कि यदि ट्रायल कोर्ट किसी विशेष कारण से उपस्थिति का निर्देश देता है, तो मुख्यमंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन