झारखंड एसीबी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित व्यवसायी श्रवण जालान के घर, ऑफिस और अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी की। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित उनके प्रतिष्ठान रानी सती प्लाई एंड डेकोर पर भी रेड की गई।
यह कार्रवाई IAS विनय चौबे के शराब घोटाले से जुड़े मामले में की गई है। एसीबी को सूचना मिली थी कि विनय चौबे ने अपनी कथित अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा श्रवण जालान के माध्यम से विभिन्न जगहों पर निवेश किया था।
इससे पहले रविवार को एसीबी ने विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इसी सिलसिले में एजेंसी ने उनके करीबी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में बिहार के लखीसराय में भी छापेमारी की थी।

