CityNews

RIMS परिसर में जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान | RIMS Encroachment Removal Drive Continues

झारखंड उच्च न्यायालय के कड़े निर्देश के बाद रिम्स (RIMS) परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार और रिम्स प्रबंधन को 72 घंटे के भीतर परिसर से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने को कहा था।

निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद राँची जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और रिम्स प्रबंधन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। कई दिनों तक चले इस अभियान में डॉक्टर्स कॉलोनी, डीआईजी ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों से अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हितेश बिरुआ, कार्यपालक दंडाधिकारी साइनी तिग्गा, डीएसपी मनोज कुमार सहित भारी पुलिस बल स्थल पर मौजूद रहा।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शेष अतिक्रमणकारियों ने यदि तुरंत कब्जा नहीं हटाया, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन